भारत में घर बैठे ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं - How to earn money online in India sitting at home

कोरोना महामारी के कारण घर से काम करने पर विवश होने से पहले भी ‘रिमोट वर्क’ की प्रवित्ति अनेक वर्षों से तेज़ी पकड़ रही थी। फोर्ब्स की 2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वर्कफोर्स का आधा हिस्सा कुछ ही वर्षों में रिमोट वर्क करने लगेगा। यूरोप में भी पिछले दशक के मुकाबले अब अधिक लोग घर बैठे पैसे कमाते हैं। भारत, जो सूचना एवं प्रौद्यागिकी क्षेत्र में एक वैश्विक शक्ति है, वहां भी स्थिति सामान है।

कंपनी के मालिक भी धीरे धीरे यह समझ रहे हैं की उनके कर्मचारी घर से भी उतनी ही उत्पादकता से काम कर सकते हैं जितना कि वे कार्यालय से करते थे। न सिर्फ भारतीय कम्पनियाँ, बल्कि रिमोट वर्क ने भारतीयों के लिए पूरी दुनिया के दरवाज़े खोल दिए है। इससे न केवल भारतीय कर्मचारियों का लाभ होता है, बल्कि विश्व की बड़ी कंपनियों को भारत के प्रतिभावान लोगों के साथ काम करने का अवसर मिलता है। इसलिए अधिक से अधिक भारतीय अब रिमोट वर्क की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

घर से काम करने के अनेक फायदे :-

1.बेहतर कार्य-जीवन संतुलन(Better work-life balance):- रिमोट वर्क के सबसे बड़े लाभों में से एक है बेहतर कार्य-जीवन संतुलन। यह आपको अपने जीवन पर पूर्ण नियंत्रण रखने देता है। बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना या घर के काम पूरे करना, अब आपका ऑफिस कार्य इन सबके बीच नहीं आएगा।

2.समय की बचत (Time saving):- घर से कार्यालय आने जाने में हर भारतीय लगभग 2 घंटा समय बचत  करता है, जबकि बाकी दुनिया के लोग सिर्फ एक घंटा लगाते हैं। रिमोट वर्क की सहायता से, आप अपने दिन के दो महत्वपूर्ण घंटे बचा सकते हैं, जिसे आप व्यायाम या अन्य दिनचर्या पर लगा सकते हैं, और अपने मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य की देखभाल कर सकते हैं।

3.घर की स्वतंत्रता(Freedom of home):- आमतौर पर, कार्यालय के समीप घर लेना अधिक महंगा पड़ता है क्यूंकि सारे प्रमुख कार्यस्थल और शहर की सुविधाएं उसी छेत्र में होती हैं। हालाँकि, रिमोट वर्क में आपको ऑफिस जाने की चिंता नहीं करनी होती है, इसलिए आप अपने पसंद का घर ले सकते – वो भी अपनी पसंद के स्थान पर और कम दाम पर!

4.पैसों की बचत(Money Saving):- घर से कार्यालय आने जाने में न केवल समय लगता है, बल्कि पेट्रोल, पार्किंग, इत्यादि पर पैसे भी खर्च होते है। साथ ही, कार्यालय में लंच ऑर्डर करना, अच्छा सूट खरीदना भी एक अतिरिक्त व्यय है जो एक वर्ष में एक बड़ी राशि बन जाती है।  रिमोट वर्क इन सभी व्यय से आपको बचाता है

5.पर्यावरण संरक्षण(Environment protection):- एक कार्यालय चलाने में  बिजली, लाइट, पंखा, एयर कंडीशनर, और लिफ्ट जैसी अनेक सुविधाओं के उपयोग से वातावरण में ग्रीन हाउस गैस बढ़ जाती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है। घर से काम करने पर, यह काफ़ी हद तक कम किया जा सकता है, जो पर्यावरण के लिए अच्छा है।

6.उत्पादकता में वृद्धि(Increase productivity):- रिमोट वर्क की सबसे बड़ी आलोचना यह थी की लोग घर से काम पर ध्यान देने में सफल नहीं हो पाएंगे। हालाँकि, कोरोना महामारी के चलते न केवल करोड़ों लोगों ने घर से काम किया, बल्कि काफी अच्छे और उत्पादकता में वृद्धि के साथ किया! और यही बात ‘फ्लेक्सजॉब’ के 2020 के सर्वे से भी सिद्ध हुआ, जिसमें पाया गया कि पचास प्रतिशत से अधिक लोग घर से अधिक उत्पादकता के साथ काम कर पाते हैं।

दूरस्थ कार्य खोजने के लिए प्लेटफ़ॉर्म

यदि आप घर से काम करके पैसे कमाना चाहते हैं, तो निचे दिए गए प्लेटफार्म आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।

1.अपवर्क (Upwork):- एक फ्रीलान्स प्लेटफार्म है जहाँ आप कंटेंट लेखन, सम्पादन, अनुवाद, या वेबसाइट बनाने जैसे तमाम कार्य पूरे करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। अपवर्क (Upwork) हर भुगतान पर आपसे 20% शुल्क लेता है, जो थोड़ा अधिक है।  हालांकि, अपवर्क (Upwork) फिर भी दुनिया के चुनिंदा फ्रीलान्स प्लेटफॉर्म में से एक है जहाँ आप आराम से अपने कौशल का उपयोग करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं।

आय – 750-2100 रु प्रति घंटा

पक्ष – अन्य सामान प्लेटफार्म की तुलना में बेहतर आय।

विपक्ष – उच्च अपवर्क शुल्क (500 डॉलर तक के काम पर 20 प्रतिशत शुल्क)।

2.फ़ाईवर (fiverr):- एक अपवर्क (Upwork) के सामान ही फ्रीलान्स प्लेटफार्म है जहाँ आप विभिन्न कौशल आधारित काम पूर्ण करके घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। हालाँकि, उपवर्क (Upwork) के विपरीत, फ़ाईवर (fiverr) पर क्लाइंट द्वारा पोस्ट किये गए प्रोजेक्ट पर आवेदन करने की जगह आपको अपने कौशल का प्रचार स्वयं करना होता है, और क्लाइंट आपकी सेवाएं खरीदते है। हालाँकि फ़ाईवर (fiverr) काफी लोकप्रिय है, इस वेबसाइट पर काफी छोटी राशि वाले प्रोजेक्ट होते है, जिसके कमाई पर असर पड़ता है।

आय – 350-2100 रु प्रति प्रोजेक्ट

पक्ष – नियमित काम के पर्याप्त अवसर।

विपक्ष – कम मूल्य वाले प्रोजेक्ट।

3.मीशो (Meesho):- एक ऑनलाइन भारतीय खरीदारी प्लेटफार्म है जहाँ आप अनेक वस्तुएं बेच कर पैसे कमा सकते हैं। मीशो (Meesho) के बारे में अच्छी बात यह है की यहाँ आपसे कोई भी कमीशन या निर्धारित शुल्क नहीं लिया जाता है, जिससे पूरी आमदनी सीधे आपके बैंक खाते में आती है।  आप आदमी, औरत, या बच्चों के कपड़ों से लेकर किचन के सामान और गहना, सब कुछ बेच सकते हैं।

आय – 12,000-20,000 रु प्रति माह

पक्ष – 0 प्रतिशत कमीशन।

विपक्ष – ग्राहक द्वारा सामान लौटाने पर पेनाल्टी।

 4.एप्पेन (Appen):- एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ आप छोटे सर्वे से लेकर महीनों चलने वाले प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आपको बस एक फॉर्म भरना है और यदि आपका कौशल किसी प्रोजेक्ट से मेल खाता है तो कंपनी आपको एक ईमेल से सूचित करती है। एप्पेन (Appen) पर अनुवाद, प्रतिलेखन, डेटा संग्रहण, सर्वे, और सम्पादन जैसे अनेक प्रोजेक्ट हैं जिनके लिए आपको चुना जा सकता है।

आय – 350-1200 रु प्रति घंटा

पक्ष – उच्च कौशल आधारित काम।

विपक्ष – काम करने के सीमित अवसर।

5.यूजरफील (Userfeel):- एक अनोखा प्लेटफार्म है जहाँ आपको सर्वे या अनुवाद प्रोजेक्ट्स की बजाय दी गयी वेबसाइट प्रयोज्य परीक्षण (usability test) करना है। आपको वेबसाइट ब्राउज करते हुए यह बताते चलना है की वेबसाइट की अनेक हिस्से अच्छे से काम कर रहे हैं या नहीं। उदाहरण के लिए, आपको किसी वेबसाइट की चेक आउट प्रक्रिया का परीक्षण करने को कहा जा सकता है, जहाँ आप चेकआउट करके देखते है कि वह कितना यूजर फ्रेंडली (Userfeelहै।

आय – 750 रु प्रति टास्क

पक्ष – रोचक काम।

विपक्ष – काम करने के सीमित अवसर।

Post a Comment

0 Comments