वेब डिजाइनर और वेब डेवलपर के बीच फर्क क्या है? जानें
Web Designing और Web Development दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, किसी भी वेब पेज के निर्माण के लिए दोनों चीजों की आवश्यकता होती है। Web Designing का काम किसी भी वेब पेज का पूरा स्ट्रक्चर तैयार करना होता है जिसके अंतर्गत वेबसाइट के लिए प्लानिंग/Planning और Virtualization जैसी चीजें शामिल होती हैं।
Web development में किसी भी Websites के Actual Interface का निर्माण किया जाता है। इस Interface को HTML, CSS, JavaScript जैसी कंप्यूटर भाषा/Language का उपयोग करके Front-End Developers द्वारा बनाया जाता है।
वेब डिजाइनर और वेब डेवलपर के कार्य करने में तरीके
सबसे पहले हम यह जानेंगे कि web development क्या होती है? सरल भाषा में हम यह कह सकते हैं कि किसी भी वेबसाइट के काम करने के तरीके को web development के द्वारा set किया जाता है। एक web developer को back end developer भी कहा जाता है। एक वेबसाइट कितनी smoothly चल रही है तथा उसके अंदर कितनी आसानी से फोटो खुल रहे हैं यह सब एक web developer के द्वारा web development तकनीक से किया जाता है।
दूसरी तरफ यदि हम web designing की बात करें तो एक वेबसाइट कितनी सुंदर दिखती है यह web designing के द्वारा तय किया जाता है। Web designer को front end development भी कहा जाता है। यह लोग coding के माध्यम से वेबसाइट को अधिक से अधिक आकर्षित बनाने की कोशिश करते हैं। एक web designer वेबसाइट का स्ट्रक्चर तैयार करता है तथा इसमें planning और virtualization जैसी चीजें शामिल होती है। एक web designer का काम हमेशा website पर दिखता है।
वेब डिज़ाइन और वेब डेवलपमेंट पढ़ाई में क्या अंतर होता है
जिस तरह से web designing और web development दोनों अलग-अलग चीजें हैं उसी तरह से इन दोनों के लिए अलग-अलग पढ़ाई भी की जाती है। एक web designer बनने के लिए आपको html, CSS, java script जैसी कंप्यूटर की भाषाएं सीखनी पड़ती है। एक web designer मुख्य तौर से front end designer होता है। इसलिए front end designing में यह सभी भाषाएं सीखना जरूरी होता है।
दूसरी तरफ एक web developer बनने के लिए आपको PHP, python, ruby जैसे कंप्यूटर प्रोग्राम सीखने पड़ते हैं। हम दोनों ही कोर्स में पड़ने वाले subject एक दूसरे से बहुत अधिक भिन्न है। एक web developer को back end developer भी कहा जाता है।
किसी भी वेबसाइट को बनाने के लिए एक designer और developer दोनों ही टीम में शामिल होते हैं। परंतु जब भी कोई client वेबसाइट बनाने के लिए order देता है तो वेब designers ही उसके दिए गए निर्देशों को समझता है। इसके बाद वह वेबसाइट के structure और भाषा पर काम करता है। उसके बाद developer का काम होता है कि वह उस वेबसाइट के काम करने की प्रक्रिया को अधिक तेज करें। Developer कभी भी client से order नहीं लेता है। हमेशा वेब designer को ही सभी निर्देशों को समझना पड़ता है।
वेब डेवलपर और वेब डिजाइनर के वेतन के बीच अंतर
एक web developer और web designer की salary में ज्यादा अंतर नहीं होता है। दोनों को लगभग एक जैसी salary मिलती है। भारत में एक वेब डिजाइनर और वेब डेवलपर की Average salary ₹25,000 प्रति महिना होता है।
निष्कर्ष
तो दोस्तो आपको हमारी ये पोस्ट कैसी लगी हमें जरूर लिखे, आप पोस्ट के नीचे Comment Box में अपनी प्रतिक्रियाएं और अगर कोई सुझाव है तो वो भी लिख कर भेज सकते हैं। अगर यह जानकारी पसंद आया हो तो, जरूर इसे Share कर दीजिए ताकि difference between a web designer and a web developer बारे में सबको जानकारी प्राप्त हो।


0 Comments