ऑनलाइन फ्री फायर गेम बिना डाउनलोड किए कैसे खेल सकते हैं? जानें पूरी डिटेल - How to play online free fire games without downloading? Know full details

Free Fire Game भारत में काफी लोकप्रिय गेम हो चुका है। पबजी मोबाइल के बैन होने के बाद से इस गेम की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। फ्री फायर को अगस्त में शुरू किया गया था। तो अगर आप भी फ्री फायर गेम खेलना चाहते हैं, लेकिन पहले आप यह देखना चाहते हैं, कि यह गेम कैसा है? इसे खेलने में मजा आता है या नहीं है? क्या यह आपको पसंद आएगा या नहीं? तो इसके लिए आप यह चाहते होंगे कि फ्री फायर गेम (Free Fire Game) ऑनलाइन खेल सके या फिर इसे डाउनलोड किए बिना पहले एक डेमो के रूप में खेल सके।

क्योंकि यह गेम 716 एमबी का है तो इसके लिए आपके फोन में स्पेस भी होनी चाहिए और आप अपनी एमबी बेवजह क्यों गवाएं? इस से अच्छा है कि आप इसको पहले एक डेमो के रूप में खेल कर देखें। अगर आपको यह पसंद आता है तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं, तो इस पोस्ट में हम आपको यह बताएंगे कि आप फ्री फायर गेम ऑनलाइन कैसे खेल सकते हैं? और फिर अगर आपको यह पसंद आए तो आप इसका फुल वर्जन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? तो चलिए शुरू करते हैं आप इस पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें जिससे कि आपको पूरी जानकारी मिल सके।

ऑनलाइन फ्री फायर गेम  केसे खेले? Online Free Fire Kaise Khele?

फ्री फायर को बिना डाउनलोड किए ऑनलाइन खेलने के लिए आपको एक आसान सी प्रक्रिया को फॉलो करना होता है जो हम आपको इस पोस्ट में नीचे बता रहे हैं, तो आप उस प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से इस गेम को ऑनलाइन खेल पाएंगे, जो कि एक डेमो के रूप में होगा फिर अगर आपको यह पसंद आए तो आप इसका फुल वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर में जाएं।
  • प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में आपको फ्री फायर सर्च करना है।
  • जब आप फ्री फायर सर्च करेंगे, तो आपको कुछ गेम दिखाए जाएंगे उनमें से आपको फ्री फायर गेम सिलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई जाएंगी जिसमें एक ऑप्शन होगा इंस्टॉल करने का जिस पर आप क्लिक करेंगे तो आप का गेम डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। और दूसरा ऑप्शन होगा Try Now होगा जिस पर अगर आप क्लिक करेंगे तो आपको एक डेमो के रूप में इस गेम को प्ले कर दिया जाएगा, जहां पर आप एक डेमो के रूप में इस गेम को खेल पाएंगे।
  • जब आप डेमो के रूप में इस गेम को खेलेंगे तो आपको सारे वह फीचर्स मिलेंगे, जो जो आप इसको जब डाउनलोड करेंगे तब मिलेंगे। तो यह बिल्कुल रूप से उसी तरह होगा जिस प्रकार से फ्री फायर गेम जब आप डाउनलोड करके खेलेंगे जैसा होगा। तो अगर आपको यह डेमो पसंद आया तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं, और अगर आपको यह नहीं पसंद आता है तो आप इसे डाउनलोड करना छोड़ भी सकते हैं। अगर आप इसको डेमो के रूप में खेलते हैं तो इससे ना तो आपकी फोन की स्पेस कम होगी, और ना ही आपकी इतनी इंटरनेट की खपत होगी।

फ्री फायर क्या है?

फ्री फायर का पूरा नाम गरेना फ्री फायर है इसे 111dots स्टूडियो की तरफ से विकसित किया गया है।

फ्री फायर एक ऑनलाइन रॉयल बैटल गेम है जो कि वर्तमान में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसे भारत में ही नहीं बल्कि और भी कई देशों में बहुत ही पसंद किया जा रहा है। इस गेम में 50 लोगों को एक एकांत जगह पर छोड़ दिया जाता है, जो एक टापू होता है। जिसमें आपको एक जहाज से लैंड करवाया जाएगा और उससे टापू पर 50 लोग होंगे इसका मतलब कि आपको 50 लोगों के साथ Survival करना होता है इन 50 लोगों को एक दूसरे को मारना होता है, और एक दूसरे से बचना भी होता है अंत में जो एक बचता है वह इस गेम का विनर होता है।

फ्री फायर गेम को डाउनलोड केसे करे?

  • सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर में जाएं।
  • ‍प्ले स्टोर के सर्च बॉक्स में फ्री फायर सर्च करें।
  • आपको कुछ गेम्स दिखाए जाएंगे उनमें से फ्री फायर सिलेक्ट करें।
  • फ्री फायर को सिलेक्ट करने के बाद में इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करें।
  • इंस्टॉल पर क्लिक करते ही आपका यह गेम डाउनलोड होना शुरू हो जाता है, एक बार गेम डाउनलोड होने के बाद आप इसको खेल सकते हैं।

अगर आप फ्री फायर गेम डाउनलोड कैसे करें विस्तार में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को पढ़ें। 

Note: यह गेम 716 एमबी का है तो आप भी सुनिश्चित करना होगा कि आपके फोन में इतनी स्पेस है या नहीं है।

फ्री फायर गेम में कौन कौन से मोड हैं?

क्लासिक मोड

फ्री फायर का यह सबसे साधारण मोड है, यह आपको गेम स्टार्ट होने पर डिफॉल्ट के रूप में चुनना होता है। इसमें 50 खिलाड़ी होते हैं और 2 मैप्स होते हैं। 50 खिलाड़ियों को आपस में लड़ना होता है और एक दूसरे से बचना होता है अंतिम जो व्यक्ति होता है वही इसका विनर होता है।

रैंकिंग मोड

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें आपको रैंक लाना होता है, इस मोड में आप मेप  नहीं चुन पाएंगे मैप आपको गेम के द्वारा अपने आप चुना हुआ मिलेगा। इसमें आपको अपनी रैंक बनानी होती है, पहली रैंक जिसको आती है उसको स्वर्ण पदक दिया जाता है। उसके बाद रजत पदक, और तीसरे नंबर पर जाता है उसको कांस्य पदक दिया जाता है। अगर आप इनमें से कोई भी पदक हासिल कर लेते हैं तो आप गेम के अगले लेवल में चले जाते हैं।

Rush Hour

फ्री फायर का यह मोड अनुभवी खिलाड़ियों के लिए होता है इसमें केवल 20 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। तो इस कारण खेलने की जो जगह है, वह भी बहुत छोटी होती है बहुत ही कम समय के लिए मैच चलता है। इस मोड में आप सप्ताह में सोमवार को ही खेल पाएंगे सप्ताह के बाकी दिन आप इस मोड में नहीं खेल सकते हैं। 

सोलो, Duo, स्क्वाड

  • सोलो का मतलब होता है कि जब आप अकेले खेलते हैं तो उसको सोलो कहा जाता है। आपको किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं करनी होती है। आप इसमें अकेले भी खेल सकते हैं। लेकिन अकेले खेलने का कोई आनंद नहीं होता।
  • Duo में आप दो खिलाड़ी खेलते हैं, आपकी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा होती है, और अंतिम जो बचता है वह विनर होता है, और एक लूजर होता है।
  • स्क्वाड में पूरी एक टीम होती है जिसके साथ आप को खेलना होता है, यह मोड सबसे मनोरंजक होता है और सबसे ज्यादा आनंदित करने वाला होता है। क्योंकि इसमें पूरी टीम होती है और टीम के साथ खेलने में मजा आता है, शोलों में जब आप नीचे गिर जाते हैं तो आप इस गेम से आउट हो जाते हैं, लेकिन अगर स्क्वायड में आप खेलते हैं तो आपकी टीम आपको उठा सकती है। आपको बचा सकती है और अन्य टीम आपको मार सकती है। तो आपको इसमें थोड़ा Survival करना होता है और अपने आप को बचाना होता और अपनी टीम का पूरा सहयोग करना होता है।

निष्कर्ष

तो यह काफी ही बेहतर गेम है अगर आप भी बैटल गेम खेलना पसंद करते हैं, तो आप फ्री फायर एक बार जरूर से ट्राई कर सकते हैं। और हमने आपको इस पोस्ट में यह भी बताया कि आप फ्री फायर गेम ऑनलाइन खेल सकते हैं। अगर आपको पसंद आए तो आप इसका फुल वर्जन डाउनलोड करें तो हमने आपको इस पोस्ट में यह भी बताया कि आप इस का फुल वर्जन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। और अगर आप पोस्ट के जरिए यह जानना चाहते हैं कि फ्री फायर में कैसे खेला जाता है? यह भी हमने आपको बताया कि कौन-कौन से मोड हैं? तो सारी जानकारी हमने आपको इस पोस्ट में दी है। 

दोस्तों यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी हो तो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करे | और कमेंट करके जरूर बताये  |

Post a Comment

0 Comments